{"_id":"6a993af2150edbcc3d0527f0","slug":"midnight-incident-sparks-fury-son-in-law-allegedly-beats-father-in-law-over-molestation-allegation-in-agra-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी की ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए कि वो ससुर है, दामाद ने इस कदर की पिटाई; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए कि वो ससुर है, दामाद ने इस कदर की पिटाई; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
Thu, 03 Sep 2026 02:46 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:46 PM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद में आधी रात ससुर पर रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दामाद ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी पीटा गया, जबकि घायल पिता-पुत्री को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : freepik
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात ससुर पर रिश्तेदार की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दामाद ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर पत्नी को भी पीटा। पिटाई से गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री का आगरा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के एक गांव की रहने वाली महिला की ससुराल फतेहाबाद क्षेत्र में है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। पति उसे अपने साथ नहीं रखता है। वह लंबे समय से मायके में रह रही है। सोमवार को सुलह समझाैते की मंशा से वह अपने पिता और मामा की नाबालिग बेटी के साथ ससुराल पहुंची थी। रात में सभी लोग सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि सोते वक्त उसके पिता का हाथ अचानक मामा की पुत्री से छू गया। पति ने इसका वीडियो बनाकर छेड़छाड़ करने का शोर मचा दिया। इसके बाद पति और ससुरालवालों ने उसके पिता को लाठी-डंडों से पीटा। वह पिता को बचाने पहुंची, तो उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीटे जाने से पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।