फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro work will remain closed for four days during the visit of delegation of G-20 countries in Agra

Agra News: जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर चार दिन बंद रहेंगे मेट्रो के कार्य, व्यवस्थित होंगे रास्ते

Thu, 05 Jan 2023 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 04:06 PM IST
सार

अमेरिका, चीन, रूस सहित दुनियाभर के 20 देशों के समूह की आगरा में 11 से 13 फरवरी तक कॉन्फ्रेंस होंगी। 10 फरवरी से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। समूह के प्रतिनिधियों के लिए शहर को सजाया और संवारा जाएगा।

विज्ञापन
Metro work will remain closed for four days during the visit of delegation of G-20 countries in Agra
डिवाइडर पर हो रही रंगाई-पुताई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगरा आगमन के दौरान फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के निर्माण कार्य चार दिन बंद रहेंगे। निर्माण सामग्री हटेगी। रास्ते व सड़कें व्यवस्थित होंगी। फुटपाथ, रेलिंग मरम्मत के साथ मेट्रो के खंभों (पिलर) पर चित्रकारी की जाएगी। ये निर्देश बुधवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने फतेहाबाद रोड पर निरीक्षण में दिए। 

विज्ञापन


अमेरिका, चीन, रूस सहित दुनियाभर के 20 देशों के समूह की आगरा में 11 से 13 फरवरी तक कॉन्फ्रेंस होंगी। 10 फरवरी से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। समूह के प्रतिनिधियों के लिए शहर को सजाया और संवारा जाएगा। मुख्यमंत्री से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी तक व्यवस्थाओं में जुटे हैं। बुधवार को दूसरे दिन मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने फतेहाबाद रोड पर ताज व्यू प्वाइंट से लेकर आई लव सेल्फी प्वाइंट, ताजमहल, यमुना किनारा रोड से एत्माउद्दौला तक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि रास्तों को व्यवस्थित किया जाएगा। सड़क, फुटपाथ, रेलिंग से लेकर सीवर मैनहोल, नालियों को ढंका जाएगा। जी-20 समूह के दौरे के समय मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य बंद रहेंगे। फतेहाबाद रोड पर 150 से अधिक मेट्रो पिलर पर पेटिंग होगी। मेट्रो प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय ने बताया कि पेंटिंग के लिए बजट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। शासन से बजट के लिए प्रबंधन की बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों पर गुजरेगा प्रतिनिधिमंडल

  • खेरिया हवाई अड्डे से ईदगाह होते हुए प्रतापपुरा चौराहा तक
  • प्रतापपुरा चौराहा से ताज व्यू प्वाइंट फतेहाबाद रोड तक
  • प्रतापपुरा चौराहा से एमजी रोड होते हुए भगवान टॉकीज तक
  • सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल पूर्वी गेट तक
  • पुरानी मंडी चौराहा होते हुए यमुना किनारा से एत्माउद्दौला तक
  • सुभाष पार्क से एमजी रोड टू होते हुए फतेहपुर सीकरी रोड तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed