फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medical council of india inspection for medical college etah minister atul garg said

एटा मेडिकल कॉलेज: लोकार्पण के संशय को प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने किया दूर, कही ये बात

Fri, 06 Aug 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखती है। टीम ने यहां निरीक्षण किया है, यह संतोषजनक रहा है। उसका प्रमाणपत्र मिलते ही मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
medical council of india inspection for medical college etah minister atul garg said
एटा में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के संशय के बीच स्थिति स्पष्ट करते हुए गुरुवार को प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) की टीम निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखती है। टीम ने यहां निरीक्षण किया है, यह संतोषजनक रहा है। उसका प्रमाणपत्र मिलते ही मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यहां अन्न महोत्सव व बैग वितरण के बाद पत्रकारों के जवाब में प्रभारी मंत्री ने यह बातें कहीं। कहा कि लोगों के लिए वैश्विक महामारी ने समस्याएं खड़ी कर दीं। सरकार गरीबों को निशुल्क राशन दे रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उप्र व जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने 37 प्राथमिकता बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। कहा कि जो भी विकास एवं निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनको हर हाल में दिसंबर तक पूरा कराएं। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान पाया कि लेक्चर हॉल, सेंट्रल लाइब्रेरी, हॉस्टल का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल कॉलेज का संचालन होने से चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी। लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएमओ को निर्देश दिए कि ग्रामीण अंचल के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों की समय से उपस्थिति पर पूरा ध्यान दें। कोविड की तीसरी लहर आने से पहले ही सभी इंतजाम कर लें।
विज्ञापन

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक के दौरान सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, डीएम अंकित अग्रवाल, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गुप्ता, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, डॉ. राजेश अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा मेडिकल कॉलेज: लोकार्पण के संशय को प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने किया दूर, कही ये बात
बाढ़ ने किया बेघर... टीलों पर बसेरा: चंबल नदी के रौद्र रूप से हाहाकार, आगरा के बाह में ऐसे हैं हालात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed