फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव, हाईवे पर हंगामा

Sat, 03 Dec 2022 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Dec 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
MBBS student dead body found hanging in medical college hostel in firozabad
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में एमबीबीएस के छात्र ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर को उसका शव फंदे से लटका मिला। छात्र की मौत से मेडिकल कॉलेज के छात्रों में आक्रोश फैल गई। आक्रोशित छात्रों ने अस्पताल के अंदर जमकर हंगामा किया। मेडिकल छात्रों ने कॉलेज प्राचार्या, वार्डन तथा अन्य स्टाफ पर उत्पीड़न व अवैध वसूली का आरोप लगाया। दो घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम रखा। एसपी सिटी के समझाने पर छात्र हाईवे से हटे। इसके बाद जाम खुल सका। 


 
उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कौशल्या नगर निवासी शैलेंद्र शंखवार (24) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। सुबह दस बजे से उसका फिजियोलॉजी का पेपर था। शैलेंद्र अपने साथी गुलाब के साथ हॉस्टल के रुम में 215 में रहता था। गुलाब ने शैलेंद्र से पेपर देने को चलने को कहा। शैलेंद्र ने गुलाब से पांच मिनट बाद आने की बात कही थी। इसके बाद गुलाब पेपर देने के लिए चला गया। 

MBBS student dead body found hanging in medical college hostel in firozabad
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शैलेंद्र ने कमरे को बंदर से बंद लिया और अंगोछा से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रों को इसकी जानकारी तब हो सकी जब वह परीक्षा छूटने के बाद अपने कमरे पर पहुंचे। गुलाब ने शैलेंद्र को कमरा खोलने को कहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस बीच काफी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। 
MBBS student dead body found hanging in medical college hostel in firozabad
चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित किया - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने मोबाइल के कैमरे को दरवाजे के नीचे से अंदर डालकर देखा तो शैलेंद्र फंदे पर लटका था। छात्रों ने कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया। शैलेंद्र को शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MBBS student dead body found hanging in medical college hostel in firozabad
छात्रों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मेडिकल छात्र हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।  
विज्ञापन
MBBS student dead body found hanging in medical college hostel in firozabad
हाईवे पर बैठे मेडिकल के छात्र - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा और सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझा। तब कहीं जाकर छात्र हाईवे से हटे। छात्र ने आत्महत्या क्यों, इसका कारण पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed