{"_id":"6a74176fabb6c37c660d4bf8","slug":"mayor-exposes-drain-cleaning-lapses-after-waterlogging-at-agra-apartment-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मेयर के सामने खुली नाला सफाई की पोल, बारिश में अपार्टमेंट में भर गया पानी; मौके पर मंगवाई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मेयर के सामने खुली नाला सफाई की पोल, बारिश में अपार्टमेंट में भर गया पानी; मौके पर मंगवाई मशीनें
Thu, 06 Aug 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:41 AM IST
सार
दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट में बारिश के बाद जलभराव की शिकायत पर पहुंचीं मेयर हेमलता दिवाकर को नाला चोक मिला। निरीक्षण के बाद मेयर ने मौके पर मशीनें मंगवाकर नाले की सफाई शुरू कराई और अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
मेयर हेमलता दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में नालों की सफाई का सच मेयर हेमलता दिवाकर के सामने आ गया। मंगलवार को हुई बारिश का पानी दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट में भरा तो लोगों ने पानी न निकलने पर मेयर हेमलता दिवाकर और क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान से गुहार लगाई। पार्षद अपने साथ मेयर को लेकर अपार्टमेंट स्थल पहुंचे तो नाला चोक मिला। मेयर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर बुलाकर नाला दिखाया और मशीनें मंगवाकर नाले की सफाई शुरू कराई।
दिल्ली गेट पर नाला चोक होने के कारण मंगलवार को हुई बारिश का पानी पुष्पांजलि अपार्टमेंट में भर गया था। यहां शिकायत पर पहुंची मेयर हेमलता दिवाकर ने निरीक्षण किया तो क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस बार यह नाला साफ ही नहीं हुआ, जबकि नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कागजों में यह नाला तलीझाड़ साफ है। नालों की ठीक से सफाई न होने के कारण यहां पानी रुक गया। मदिया कटरा से होकर रवि हॉस्पिटल के नीचे होते हुए यह नाला दिल्ली गेट होते हुए हरीपर्वत चौराहा तक जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि सीएम ग्रिड की सड़क का निर्माण होने के कारण नालों के प्रवाह में रुकावट आ गई है। मेयर ने तत्काल गाड़ियां और मशीन मंगवाकर नाले की सफाई शुरू कराई। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने मेयर को बताया कि पूरा नाला चोक पड़ा है। मदिया कटरा तक इसी नाले के कारण पानी रुक रहा है। भूमिगत नाले की केवल कागजों पर सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
मेयर हेमलता दिवाकर ने बताया कि सीएम ग्रिड के तहत बन रहे बड़े नाले में इस क्षेत्र के सभी छोटे नालों को जोड़ा जाएगा। इससे भविष्य में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। नालों की सफाई ठीक नहीं होने से यहां दिक्कत हुई है।