फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Vrindavan drains lined with silt, people are getting worried

मथुरा: सिल्ट से अटे वृंदावन के नाले, लोग हो रहे परेशान

Fri, 30 Apr 2021 07:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Vrindavan drains lined with silt, people are getting worried
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास भले ही देश और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को वृंदावन की चमक दमक दिखाई देती हो, लेकिन इस धार्मिक नगरी के बाकी हिस्से को स्वच्छता की दरकार वर्ष भर रहती है। यहां नाले सिल्ट से अटे रहते हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए बीमारी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

वृंदावन में प्रति वर्ष करीब तीन से चार करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इनमें से अधिकांश का केंद्र श्रीबांकेबिहारी मंदिर और कुछ अन्य प्रमुख मंदिर होते हैं। इसी को देखते हुए नगर निगम की सफाई व्यवस्था भी मंदिरों के आसपास तक सिमटी रहती है। बाकी नगर के हिस्से में नाले सिल्ट से अटे रहते हैं। इनसे गर्मियों में निकलती दुर्गंध लोगों का जीना दुश्वार कर देती है।
विज्ञापन

इन दिनों सफाई का अभाव मच्छरों से पैदा हो रहीं बीमारियों का कारण बना हुआ है। वृंदावन की घने इलाकों में शामिल गोरा नगर, राधा निवास पुलिया, रंग जी का नगला, चार संप्रदाय, टटिया स्थान और किशोर पुरा आदि इलाकों में नालों को सफाई की दरकार है। नगर निगम इन क्षेत्रों में सफाई के नाम पर औपचारिकताएं निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का इंतजार
कोरोना संक्रमण के इस दौर में लोग भयभीत हैं। खासकर वृंदावन में तेजी से सामने आ रहे नए केस को लेकर लोगों में भय बना हुआ है। इसके बावजूद वृंदावन में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया बहुत कमजोर है। यहां तक कि पॉजिटिव केस आने के बाद भी नगर निगम की टीम सैनिटाइजेशन नहीं कर रही है। सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप है। इसके बावजूद फॉगिंग नहीं की जा रही है।

लगातार हो रहा सैनिटाइजेशन: तिवारी
जल्द ही वृंदावन के नालों की सफाई के संग सिल्ट उठाई जाएगी। सैनिटाइजर और फॉगिंग वृंदावन में लगातार कराई जा रही है। मच्छरों के लिए दवाई का छिड़काव भी कराया गया है।
- सत्येंद्र कुमार तिवारी, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed