फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Viral Fever Dengue News: One Patients Dies From Fever And Mathura News In Hindi

मथुरा में जानलेवा बीमारी: डेंगू से किशोर की मौत, 21 नए मरीज मिले, त्योहार पर बढ़ते बुखार से अधिकारी परेशान

Sat, 30 Oct 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Oct 2021 12:19 AM IST
सार

मथुरा में डेंगू के मरीजों के साथ ही शुक्रवार को एक कोरोना का मरीज भी मिली है। जनपद में एक महीने से कोरोना के मरीजों नहीं मिले थे। त्योहार पर कोरोना का मरीज मिलना और डेंगू-वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। 

विज्ञापन
Mathura Viral Fever Dengue News: One Patients Dies From Fever And Mathura News In Hindi
मथुरा के जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मथुरा में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को टाउनशिप क्षेत्र निवासी एक किशोर की मौत हो गई, जबकि जनपद में 21 नए मरीज मिले हैं। टाउनशिप के गिर्राज वाटिका कॉलोनी निवासी विशाल (17) पिछले कई दिनों से बुखार आने से बीमार चल रहा था। परिवार के लोगों ने किशोर को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जांच में डेंगू घोषित किया था। पिछले तीन दिनों से किशोर का इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान अस्पताल में किशोर की मौत हो गई। सेंटर प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि जनपद में डेंगू के 21 नए मरीज आए हैं।   

विज्ञापन

गांवों में दहशत का माहौल
टैंटीगांव के गांव भिदौनी में फैली डेंगू व बुखार की बीमारी के चलते गांव के लोग दहशत में हैं। गांव भिदौनी के अलावा आसपास के गांवों में फैली बीमारी के चलते सुरीर में जांच केंद्र बनने से ग्रामीण मरीजों का तांता लगा रहा। लेकिन भाकियू लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि अगले दिन रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया था लेकिन दो दिन बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। डॉक्टर शशीरंजन का कहना है कि हमारी टीम लगातार काम कर रही है। हमारा कैंप लगा है।

विज्ञापन

डेंगू से बिगड़ते हालातों पर चिंतित दिखे नोडल अधिकारी
त्योहारी सीजन में जनपद में डेंगू और बुखार से बिगड़ते हालातों को लेकर शासन के माथे पर शिकन है। शुक्रवार को नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने अधीनस्थों की बैठक लेकर बुखार पर नियंत्रण पाने हर संभव निर्देश दिए। 
जनपद में डेंगू, बुखार, टायफाइड आदि के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जनपद में डेंगू के 1169 डेंगू मरीज मिले हैं, जबकि 21 की मौत हो चुकी है। सक्रिय डेंगू मरीजों की संख्या 170 बताई गई है। वहीं जनपद के कई गांव संक्रमण की चपेट में हैं। शुक्रवार को जीएलए विश्वविद्यालय परिसर में जनपद के नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद में डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए हर संभव कार्य करने के आदेश दिए हैं। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही शत-प्रतिशत जांच कराकर पीड़ितों का उपचार कराने के आदेश दिए गए हैं। संवाद

कोरोना का एक केस मिला
पिछले कई दिन के बाद शुक्रवार को जनपद में कोरोना का एक पॉजिटिव केस सामने आया है। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,397 हो गई है, जबकि एक्टिव केस दो हैं। अब तक 402 लोगों की मौत हो चुकी है।

कार शो रूम मैनेजर हत्याकांड: अनजान मददगारों ने दोस्त बनकर रेता था रंजीत का गला, पार्टी के बहाने बुलाकर कर दी हत्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed