फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura students will send fifty thousand postcards to PM Narendra Modi

मथुरा: राष्ट्र प्रेम पर विद्यार्थी लिखेंगे 'मन की बात', प्रधानमंत्री मोदी को भेजेंगे 50 हजार पोस्टकार्ड

Thu, 09 Dec 2021 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Dec 2021 06:28 PM IST
सार

सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड पर स्लोगन संदेश भेजेंगे। इसे लेकर स्कूलों ने तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
mathura students will send fifty thousand postcards to PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

अब छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र प्रेम पर मन की बात लिखेंगे। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री को विशेष पोस्टकार्ड पर स्लोगन संदेश भेजेंगे। मथुरा के स्कूलों द्वारा प्रथम चरण में 50 हजार से अधिक पोस्टकार्ड भेजने की योजना है। इसके लिए स्कूलों ने डाकघरों को पोस्टकार्ड की मांग भेजनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आजादी का 75वां साल चल रहा है। इसके तहत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड पर दिए टॉपिक को लेकर स्लोगन संदेश भेजेंगे। जिले के 111 स्कूलों ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं में उत्साह
एमडी जैन पब्लिक स्कूल के प्राधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सीबीएसई की गाइडलाइन मिलते ही स्कूल तैयारी में जुट गए हैं। छात्र-छात्राओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोगन संदेश भेजने को लेकर उत्साह है। छात्र-छात्राओं को पोस्टकार्ड स्कूल में उपलब्ध कराया जा रहा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्राधानाचार्या पूजा कुमार ने बताया कि पोस्टकार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो तथा पता अंकित है। छात्र पोस्टकार्ड पर दिए टॉपिक पर अपने स्लोगन लिखेगा। छात्रों से यह जाना जाएगा कि राष्ट्र को सही दिशा दिखाने के लिए क्या किया जा सकता है। छात्र स्लोगन के माध्यम से मामले में मन की बात लिखेंगे।

'पीएम तक पहुंचेंगे हमारे भाव' 
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र नक्ष गुप्ता, पाखी अग्रवाल, पलक, पार्थ खंडेलवाल, पूर्वी अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, राजदीप मिश्रा, रिद्धि पालीवाल आदि विद्यार्थियों का कहना है कि अभी तक हमने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी है। अब हमें राष्ट्र प्रेम पर मन की बात लिखने का मौका मिला है। भले ही स्लोगन से सीमित शब्द लिखे जाए परंतु हमारे दिल के भाव तो प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे ही।

बच्चों से मंगा रहे एक-एक रुपये 
प्रधानमंत्री को मन की बात पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजने के लिए नगर के सीबीएसई स्कूल संचालक बच्चों से एक-एक रुपये घरों से मंगा रहे हैं, स्कूल संचालकों की इतनी भी क्षमता नही हैं कि वह पांच सौ रुपये पोस्टकार्ड के लिए खर्च कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed