फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Protest over ban on events on Guru Purnima

मथुरा: गुरु पूर्णिमा पर आयोजनों को प्रतिबंधित करने पर विरोध-प्रदर्शन

Sun, 11 Jul 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Protest over ban on events on Guru Purnima
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ पुरोहित पंडा समाज ने गुरु पूर्णिमा पर होने वाले आयोजनों पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने का विरोध किया है। इसके विरोध स्वरूप आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक नगरी में धार्मिक आयोजनों पर इस तरह की रोक पुरोहित पंडा समाज के लिए रोजी रोटी का संकट है, जिससे यह समाज पिछले डेढ़ साल से जूझ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को रंगजी रोड गांधी पार्क के सामने आयोजित तीर्थ पुरोहित पंडा समाज के धरना-प्रदर्शन के दौरान मुख्य वक्ता तारा चंद गोस्वामी ने कहा कि शासन ने भडरिया नवमी एवं गुरु पूर्णिमा पर प्रतिबंध लगाकर पुरोहित पंडा समाज पर कुठाराघात किया है। इसके बाद जन्माष्टमी पर भी प्रशासन श्रद्धालुओं के आवागमन को रोकता है तो इससे पंडा पुरोहितों के साथ रोजगार की आस लगाए छोटे दुकानदारों की उम्मीदें भी पूरी तरह से चौपट हो जाएंगी। ब्रज क्षेत्र में तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज के साथ फूल वाले, ठाकुरजी के पोशाक बेचने वाले, नाव चलाने वाले निषाद श्रद्धालुओं के सहारे ही हैं, लेकिन धार्मिक आयोजनों पर निरंतर प्रतिबंध लगाते हुए उनकी रोजी रोटी संकट में डाली जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान बाबूलाल ने कहा कि शनिवार और रविवार को भी अब लॉकडाउन खोलने की आवश्यकता है। इस मौके पर अर्जुन पंडित, वीरेंद्र गोस्वामी, लल्ला मास्टर, सोनू चौधरी, मिलन गौतम, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, गोविंद शर्मा, बंसी लाल शर्मा, जनार्दन महंत, धर्म सिंह, राम सिंह, श्याम पंडित, गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed