Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura News: Huge Crowd Reached For Banke Bihari Mandir Darshan On seturday extreme heat In Vrindavan

Banke Bihari Temple: भीषण गर्मी में बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जाम हुईं सड़कें; लगी लंबी कतार

Sat, 01 Jun 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 12:12 PM IST
सार

Mathura Banke Bihari Mandir Vrindavan: भीषण गर्मी में भी बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वीकेंड पर वृंदावन की सड़कों पर सुबह से जाम के हालत रहे। वहीं मंदिर की गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी नजर आईं। 
 

विज्ञापन
Mathura News: Huge Crowd Reached For Banke Bihari Mandir Darshan On seturday extreme heat In Vrindavan
भीषण गर्मी में बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में वीकेंड के शनिवार की सुबह ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को उमड़ी। तपिश भरी गर्मी को दरकिनार करते कृष्णभक्तों का प्रेम अपने आराध्य के दर्शन को पहुंचा। इन श्रद्धालुओं के कदम केवल मंदिर की तरफ बढ़ने से नहीं रुक सके। अपने आराध्य के दर्शन पाकर कृष्ण भक्त निहाल हो गए। जगमोहन में बिराजे बांके बिहारी ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। वीकेंड के चलते नगर में जाम के हालत पैदा हो गए। ऐसा ही कोई मार्ग होगा, जाम की जद में न हो। बस कमी थी चौराहे और तिराहे पर पुलिसकर्मियों की। तपिश भरी गर्मी में जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने के लिए पुलिस का कोई नुमाइंदा जहमत उठाता नहीं दिखा, जबकि तीन दिन पूर्व एसएसपी शैलेष पांडेय ने अधीनस्थों को निर्देश दिए थे कि जाम में वाहन नहीं फंसने चाहिए। उस जाम को तत्काल खुलवाकर गर्मी में राहत प्रदान करें, पर वृंदावन पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पर इसका कतई असर नहीं दिखा। कप्तान के निर्देश भी हवा में उड़ा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed