फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura barsana is being painted with saffron color

अब इस शहर को किया जा रहा भगवामय, जहां नजर दौड़ाएंगे वहां नजर आएगा भगवा

Wed, 21 Feb 2018 11:12 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 21 Feb 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
mathura barsana is being painted with saffron color
भगवा रंग में रंगा पशु चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बरसाना को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। जिस मंच से मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे उसके आसपास की बिल्डिंगों पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल की पुताई भी भगवा रंग से हुई है। रंगीली चौक जहां लठामार होली का मुख्य आयोजन होता है वहां भी मंगलवार को भगवा पेंट किया जा रहा था।

दीपावली अयोध्या में मनाने वाली सरकार होली मथुरा में मनाएगी। 23 फरवरी की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच जाएंगे। 24 फरवरी को बरसाना में लठामार होली में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

mathura barsana is being painted with saffron color
रोड किनारे दीवार को भी भगवा रंग से रंगा जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के लिए राधा बिहारी इंटर कालेज में मंच बनाया गया है। यहां दो मंच बने हैं। एक मंच पर मुख्यमंत्री रहेंगे जबकि दूसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

यहां दो हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री जहां सभा को संबोधित करेंगे उसके आसपास की तमाम बिल्डिंगों पर भगवा रंग चढ़ गया है। जहां तक भी सीएम की निगाह जाएगी भगवा रंग ही नजर आएगा। 

सभा स्थल के पास में पशु चिकित्सालय है जिस पर भी भगवा रंग से ही पुताई कराई गई है। केवल दीवारों पर ही नहीं बल्कि दूर से दिखने वाली बाउंड्री भी भगवा हो गई है। आसपास के कई आश्रमों पर भी भगवा से मिला जुला रंग ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारी भी बैठेंगे भगवा मंच पर 

mathura barsana is being painted with saffron color
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में लठामार होली का मुख्य आयोजन रंगीली गली में होता है। रंगीली चौक पर अधिकारियों के बैठने का भी एक मंच भी बना हुआ है। इस मंच पर भगवा रंग से पुताई का काम किया जा रहा है। 

इस चौक के आसपास के कई मकान भी भगवा रंग में ही रंगे नजर आ रहे हैं। पीली पोखर पर जहां नंदगांव से आने वाले हुरियारे रुकेंगे और वहां मुख्यमंत्री झंडा पूजन करेंगे उसके आसपास भी भगवा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed