फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Bar Association election will be held on 7 October

Mathura: बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव का आमरण अनशन खत्म, सात अक्तूबर को होगा चुनाव, 26 सितंबर से नामांकन

Wed, 07 Sep 2022 03:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 03:31 PM IST
सार

बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजकुमार उपाध्याय आठ सूत्री मांगों को लेकर बार कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे। एल्डर कमेटी के मनाने पर उन्होंने अनशन समाप्त कर  दिया। 

विज्ञापन
Mathura Bar Association election will be held on 7 October
बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव का अनशन खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजकुमार उपाध्याय द्वारा पांच दिन से किया जा रहा आमरण अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। बार की साधारण सभा में उनकी सभी मांगों को मान लिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एल्डर कमेटी ने अनशन समाप्त कराया। 

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजकुमार उपाध्याय आठ सूत्री मांगों को लेकर बार कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे। पांचवें दिन सोमवार रात को उनकी तबियत खराब हो गई। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीएमओ डॉ.एके वर्मा मौके पर पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों की तैनात कर दी गई। मंगलवार अपराह्न उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एल्डर कमेटी ने देरशाम जिला अस्पताल पहुंचकर आमरण अनशन खत्म कराया। 

विज्ञापन

26 सितंबर से नामांकन, 7 अक्तूबर को चुनाव

एल्डर कमेटी के चेयरमैन महेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि बार का चुनाव 7 अक्तूबर से होगा। इसमें 26 से 28 सितंबर तक नामांकन, 29 को नाम वापसी, आपत्ति निस्तारण, 6 अक्तूबर को साधारण सभा और 7 अक्तूबर को वार्षिक चुनाव होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेख नहीं दिए तो होगी कार्रवाई

एल्डर कमेटी के सदस्य पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में निर्णय लिया गया कि यदि बार के निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा बुधवार शाम चार बजे तक आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। आम सभा में एल्डर कमेटी के सदस्य भूपेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, राजेंद्र माहेश्वरी, सुनील चतुर्वेदी, भानुप्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विशाल सिंह, ब्रजेश कुंतल, मदनगोपाल सिंह, हुकुम चंद्र तिवारी, अजय कूमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व सचिव संतोष कुमार शर्मा ने किया। 

कराना होगा पंजीकरण

आम सभा में निर्णय लिया कि नियमित अधिवक्ता जिनका वार्षिक शुल्क जमा नहीं है उनका एल्डर कमेटी के माध्यम से शुल्क जमा होगा। दिल्ली या अन्य बार से रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं को 31 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन इलाहाबाद बार काउंसिल से कराना होगा। इस बार उनको चुनाव में वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। सभा में निवर्तमान पदाधिकारियों में से कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed