{"_id":"5be52547bdec2269717a2c6c","slug":"mathura-army-jawan-hem-singh-dies-from-heart-attack-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज से पहले घर आई भाई की मौत की खबर, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज से पहले घर आई भाई की मौत की खबर, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
सेना के जवान हेम सिंह का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जनपद निवासी सेना के जवान हेम सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में तैनात थे। इसकी सूचना सेना मुख्यालय ने गुरुवार शाम शहीद के परिवार को दी।
विज्ञापन
जवान हेम सिंह बलदेव क्षेत्र के गांव गढ़ी रामबल अवेरनी के रहने वाले थे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। भैया दूज से पहले वीर सपूत के मरने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सेना की 20 जाट रेजीमेंट के जवान हेम सिंह रविवार को तंगधार सेक्टर से जुड़ी नियंत्रण रेखा पर अनिल पोस्ट पर तैनात थे। इसी दौरान उनको दिल का दौड़ा पड़ा। उन्हें तुरंत नजदीक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव गढ़ी रामबल अवेरनी निवासी शहीद के भतीजे ओमवीर सिंह ने बताया कि पार्थिक शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचेगा। भैया दूज पर भाई की मौत की खबर से बहनें रो रोकर बेसुध हो रही हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।