फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Master trainers train polling personnel

Agra News: मास्टर ट्रेनर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करें

Mon, 01 Apr 2024 02:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Apr 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
Master trainers train polling personnel
मास्टर ट्रेनर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करें
विज्ञापन


-कलेक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण में भाग लिया। कहा कि मास्टर ट्रेनर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करें। किसी भी स्तर पर कोई समस्या, शंका, भ्रांति हो तो प्रशिक्षण नोडल अधिकारी आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान से वार्ता कर दूर कर लें।
उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि पीठासीन अधिकारियों को विशेष तौर पर दिखावटी मतदान करने के लिए प्रत्येक प्रशिक्षण में बार-बार बताएं। मॉकपोल के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को क्लियर करने के बाद ही मतदान प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए। यदि किसी मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करने में लापरवाही बरती गई और उन मतदान कार्मिकों द्वारा मतदान के दौरान कोई गलती की गई तो मतदान कार्मिकों के साथ संबंधित मास्टर ट्रेनर की भी जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पहले तीन घंटे ईवीएम के संबंध में ही शिकायतें मिलती हैं। इसका मुख्य कारण मतदान कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपैट के संबंध में गहनता से प्रशिक्षण न लेना है। विशेष तौर पर पीठासीन अधिकारियों को चैलेंज, टेंडर वोट के बारे में सही ढंग से बताएं। आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डॉ. डीके सचान, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा, प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed