फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire at Fatehabad Toll Plaza on Agra–Lucknow Expressway, Control Room and Server Room Destroyed

टोल प्लाजा में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से धमाका, कंट्रोल रूम-सर्वर रूम जलकर राख; करोड़ों का नुकसान

Sat, 23 May 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 09:00 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर शॉर्ट सर्किट से हुए धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिससे कंट्रोल रूम और सर्वर रूम पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद टोल की ऑटोमैटिक व्यवस्था ठप हो गई और वाहनों को मैनुअल तरीके से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Massive Fire at Fatehabad Toll Plaza on Agra–Lucknow Expressway, Control Room and Server Room Destroyed
टोल प्लाजा आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित फतेहाबाद टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। एसी के आउटडोर में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसके चलते कंट्रोल रूम और सर्वर रूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा कंट्रोल सिस्टम धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




 शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के फतेहाबाद टोल प्लाजा 21 के  परिसर में लगे एसी के आउटडोर यूनिट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद धमाके के साथ आग भड़क उठी। कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग कंट्रोल रूम और सर्वर रूम तक पहुंच गई, जिससे वहां रखा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पूरा सिस्टम जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कंट्रोल रूम और सर्वर रूम पूरी तरह जल चुके थे।आग की सूचना पर यूपीडा के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह और प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर रूम जल जाने के कारण टोल प्लाजा की ऑटोमैटिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। फिलहाल वाहनों को मैनुअल तरीके से निकाला जा रहा है, जिससे टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वही सर्वर रूम जलने से बताया जा रहा है कि कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

यूपीडा के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि एसी के आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग से टोल प्लाजा को भारी नुकसान पहुंचा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed