{"_id":"5c0a6bc5bdec22418b5fe681","slug":"martyr-rajesh-kumar-s-pregnant-wife-hospitalized-after-fall-sick-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीद पति का पार्थिव शरीर आने से पहले गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पति का पार्थिव शरीर आने से पहले गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 07 Dec 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
शहीद राजेश कुमार की पत्नी रीना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की गोलाबारी में एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव रेजुआ निवासी राजेश शहीद हो गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद से उनकी गर्भवती पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। लगातार रोने की वजह से शुक्रवार दोपहर उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि बिना कुछ खाने-पीने के कारण बीपी लो हो गया है।
गुरुवार रात जैसे ही परिजनों तक यह खबर पहुंची कि राजेश शहीद हो गया है। इस पर परिजन सन्न रह गए। काफी देर तक उन्होंने राजेश की पत्नी रीना को कुछ भी नहीं बताया। लेकिन धीरे धीरे लोगों का जमावड़ा देख उसे यह समझने में देर नहीं लगी कि उसके राजेश के साथ कुछ गलत हुआ है।
उसे जैसे ही यह जानकारी हुई कि वह जिसके इंतजार में दिन गिन रही है वह अब दुनियां में नहीं रहा। वैसे ही उसकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। चीख मार मार कर वह राजेश को याद करती और ईश्वर से पूछती यह क्या कर दिया।

निजी नर्सिंग होम में भर्ती
पति के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद से पानी पिये बिना लगातार रोने की वजह से उसकी हालत खराब हो गई। इस दौरान वो कई बार बेहोश हुईं, लेकिन उसे जैसे ही होश आता वह अपने नजदीक बैठे परिजनों से लिपट कर फिर बिलख पड़ती।
यह सब होते होते दोपहर हो गई और करीब तीन बजे राजेश की गर्भवती पत्नी की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। उसे आनन फानन पास के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके ब्लड प्रेशर लो हो जाने की बात बताई। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

'बेटा हो या बेटी धूमधाम से करेंगे नामकरण'
शहीद जवान राजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर राजेश बहुत खुश था। पत्नी रीना ने बताया कि वो मार्च में आने वाले थे। उन्होंने कहा था कि चाहे बेटे हो या बेटी हम नामकरण संस्कार बहुत धूमधाम से करेंगे।
रीना ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब एक बजे उसकी राजेश से बात भी हुई थी। उस दौरान उसे रोज की तरह ही बात की। रीना ने बताया कि हाल ही में उन्होंने जब भी फोन किया तो मार्च में आने की बात कही। रीना को मार्च का बेसब्री से इंतजार था।
उसे जहां मार्च में अपनी संतान देखने की बेसब्री थी, वहीं पति को काफी दिनों बाद मिलने की खुशी। लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। रीना की यह बातें सुनकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।