{"_id":"652987ea6389d9317b0c1d6c","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-5947-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Fri, 13 Oct 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के सरावल गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मामले में विवाहिता के परिजन ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला मीना (27) सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के सरावल गांव निवासी रामानंद की पत्नी थी। इस घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने इस घटना की सूचना अमांपुर थाना क्षेत्र के कछेला शेरपुर गांव स्थित मायके वालों को दी। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर पिता डालचंद और अन्य परिजन ससुराल सरावल पहुंच गए। पिता के अनुसार जब वो बेटी के घर पहुंचे तो उसके ससुराल वाले मौके पर नहीं थे। मायके वालों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से नीचे उतरवाई। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
पिता डालचंद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मीना का विवाह सरावल निवासी रामानंद के साथ 7 वर्ष पूर्व किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। पांच वर्ष से दहेज उत्पीड़न का मामला जिला न्यायालय में लंबित भी है। एक सप्ताह पूर्व ही वह समझाने पर ससुराल गई थी।
थानाध्यक्ष भूदेव सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।