फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman's body found hanging

Agra News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 20 Dec 2023 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging
पटियाली। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।मौत का शिकार विवाहिता प्रेमलता (24) निवासी गांव बस्तर हुई। बताया गया कि वर्ष 2018 में कालीचरन ने अपनी बेटी प्रेमलता की शादी बस्तर गांव के अरुण कुमार से की। शादी के बाद ही पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा। विवाद के चलते दोनों में कई बार समझौता हुआ। विवाहिता फरवरी माह से अपने मायके गांव टिकुरी बदायूं में रह रही थी। पांच दिन पूर्व पति अरुण प्रेमलता को बुला लाया, लेकिन मंगलवार की सायं प्रेमलता का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। विवाहिता के पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है। कोतवाली निरीक्षक शांति यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed