फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman thrown out of house for dowry, now the couple reached an agreement

Agra News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, अब दंपती में हुआ समझौता

Wed, 16 Oct 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for dowry, now the couple reached an agreement
मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। मीडिएटर ने एक दंपती की आपस में बात कराई तो दंपती मान गए। वह एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर घर भेजा गया।
विज्ञापन


थाना बेवर के लक्ष्मनपुर की रहने वाली कंचन की शादी अनिकेत उर्फ बंटू निवासी विनोदपुर थाना भोगांव के साथ 25 मई 2022 को हुई थी। शादी के बाद दंपती में विवाद शुरू हो गया। ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कंचन को घर से निकाल दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कंचन ने पति सहित सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दायर किया।
विज्ञापन


एसीजेएम प्रथम विभा धामा ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मुकदमे को मीडिएशन सेंटर में भेजा गया। मीडिएशन सेंटर से हिमांशू को नोटिस जारी किया गया। वह मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुआ। मीडिएशन सेंटर में मीडिएटर वीरपाल सिंह राठौर ने दंपती को आमने-सामने बैठाकर बात कराई। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर दंपती को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed