फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married Woman found dead in mysterious conditions

गोली लगने से विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Thu, 11 Apr 2019 10:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
married Woman found dead in mysterious conditions
मृत महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शाहपुर में एक विवाहिता की गोली लगने से मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन शव को घर में छोड़कर फरार हो गए। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खुशबू (19) निवासी राजा राम की पुलिया मोहल्ला कोटला की शादी नौ माह पूर्व पवन उर्फ लालू निवासी शाहपुर थाना नारखी के साथ हुई थी। गुरुवार शाम खुशबू की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके सिर के आरपार हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायका पक्ष को विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला। इस दौरान ससुराली मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मायका पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया महिला बुधवार को चंद घंटों के लिए मायके आई थी। 

ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए आए दिन परेशान करते थे। विवाहिता जिद कर अपने मायके मोहल्ला कोटला आई थी। पीछे-पीछे उसका पति लालू भी विवाहिता के मायके पहुंच गया और जिद कर बुलाकर ले गया।


17th Loksabha के गठन के लिए शुरू हो गया काउंटडाउन, देंखे पहले चरण के Voting की डिटेल, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed