Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; dowry death alleged

Agra News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की माैत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 01 Nov 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; dowry death alleged
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो मृतका शिवानी स्रोत परिजन - फोटो : न्यायालय परिसर में आयोजित ​​शिविर में लाभा​र्थियों को पपत्र बांटते अ​धिकारी। संवाद
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर की विवाहिता की आगरा के मधुनगर में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुरालवाले शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरना निवासी ओमकार ने बताया फरवरी 2023 में उसने बहन शिवानी (22) की शादी गांव बेगमपुर निवासी आशीष के साथ की थी। पूरा परिवार काफी समय से मधुनगर, सदर में रह रहा था। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज में रुपये और सामान की मांग कर रहे थे। इसके लिए बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। उसकी बेरहमी से पिटाई भी की जाती थी। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालवालों का व्यवहार नहीं बदला।
विज्ञापन

ओमकार का आरोप है कि रविवार सुबह ससुरालवालों ने उसकी बहन को फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद वे शव लेकर गांव बेगमपुर अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। इसकी सूचना पर उन्हें मिली तो वह भी परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान पति और ससुराल के अन्य लोग शव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि मृतका की डेढ़ साल की बेटी माही है। मां की मौत से मासूम के सिर से मां का साया उठ गया है।


विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद

फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो मृतका शिवानी स्रोत परिजन

फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो मृतका शिवानी स्रोत परिजन- फोटो : न्यायालय परिसर में आयोजित शिविर में लाभार्थियों को पपत्र बांटते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed