फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies after two years of marriage Dead body found hanging in room

शादी के दो साल बाद विवाहिता की मौत: कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, पति और ससुराल वाले भाग निकले

Thu, 25 Apr 2024 06:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 06:31 AM IST
सार

शादी के दो साल बाद विवाहिता की मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली। मायके वालों ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था। वे बेटी की ससुराल जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले मौत की खबर मिल गई। 
 

विज्ञापन
Married woman dies after two years of marriage Dead body found hanging in room
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति व अन्य ससुराल वाले मौके पर नहीं थे। मायके पक्ष के परिजन का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में कार और सोने की चेन नहीं देने पर बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



 

मैनपुरी के थाना औछा के गांव नाहिल निवासी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजली उर्फ पूनम की शादी 22 फरवरी 2022 को ट्रांसयमुना फेज-2 निवासी आकाश के साथ की थी। पति व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार और सोने की चेन मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर बेटी का उत्पीड़न करने लगे। जून 2023 में अंजली ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मांग और बढ़ गई। अंजली को मायके भेजना बंद कर दिया। फोन पर भी बात नहीं करने देते। मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे अंजली ने फोन पर अपने पिता को बताया कि आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। वह अपने अन्य परिजन के साथ बुधवार को बेटी की ससुराल जाने वाले थे। इससे पहले ही सुबह 7 बजे उनके रिश्तेदार रतन सिंह ने अंजली की मौत की खबर सुना दी। 
विज्ञापन

रतन सिंह ने बताया कि अंजली का शव फंदे से लटका है। ससुराल वाले फरार हैं। वह मौके पर पहुंचे पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एत्माद्दौला थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आकाश, ससुर राजेंद्र सिंह, सास, देवर अभिषेक, देवरानी कविता पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed