फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman died under suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
बेवर। थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी एक महिला की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी मोहम्मद समीर ने बहन याशमीन का निकाह करीब 15 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी मोहम्मद इमरान के साथ किया था। शुक्रवार की शाम मायके पक्ष के लोगों को सूचना मिली कि याशमीन ने जहर खा लिया है। जब वह लोग नई बस्ती पहुंचे तो वहां ससुरालीजनों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मृतका के भाई समीर ने आरोप लगाया कि निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए बहन को प्रताड़ित करते आ रहे थे।
विज्ञापन

दहेज का मामला भी न्यायालय में चल रहा है। इस बीच कुछ लोगों के समझाने पर राजीनामा कर विदा कर दी थी। कुछ साल तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन ससुरालीजन फिर परेशान करने लगे थे। इसके बाद वह फिर बहन को घर ले आया था। पांच अप्रैल को ससुरालीजन आए और कहा कि अब वह याशमीन को परेशान नहीं करेंगे। वह लोग बहन को लेकर चले गए। शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि बहन ने जहर खा लिया है। जब वह लोग नई बस्ती पहुंचे तो याशमीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब ससुरालीजनों से पूछा तो वह लोग आग बबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed