{"_id":"5bf643adbdec22693b024ca4","slug":"man-murdered-in-jasrana-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामान उधार न देने पर हुए विवाद में युवक की हत्या, खोखे के पीछे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान उधार न देने पर हुए विवाद में युवक की हत्या, खोखे के पीछे पड़ा मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव खोखे के पीछे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी अनीस कुमार (40) अपने रिश्तेदार राघवेंद्र एवं पंकज निवासी कछवाई के साथ गांव निजामपुर गया था। यहां शराब पीने के बाद नमकीन के पाउच और गुटखा उधार मांगने पर दुकानदार बालबिहारी के साथ विवाद हो गया।
दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे दो लोगों को लेकर आई। बुधवार सुबह खोखे के पीछे अनीस का शव मिला। जाजूमई के सैकड़ों लोगों के साथ परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस से नोंकझोक
शव उठाने को लेकर परिजनों की पुलिस से नोंकझोक हो गई। परिजन पहले कार्रवाई और बाद में शव को उठने देने की बात कर रहे थे। एसपी सिटी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी डॉ. अभिषेक राहुल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाई प्रदीप कुमार ने दुकानदार बालबिहारी और उसके पुत्र, मातादीन, फतेह सिंह, नीतू सिंह सहित छह केखिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। सीओ जसराना डॉ. अभिषेक कुमार राहुल ने कहा कि भाई की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया गया है।
हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जहां नमूने लिए वहीं पहुंचे डॉग स्क्वाड ने भी सबूत जुटाने की कोशिश की। एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
शराब पीकर दुकानदार बालबिहारी के साथ हुए विवाद पर बालबिहारी ने डायल 100 को फोन किया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राघवेंद्र और पंकज को अपने साथ थाने लेकर आई थी। पुलिस को मौके पर न तो बाल बिहारी मिला और न ही अनीस कुमार।