{"_id":"5faa16bb5572f0248f43027b","slug":"man-murdered-dead-body-found-near-firozabad-agra-highway-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: युवक का शव मिलने से सनसनी, जलाने का भी किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: युवक का शव मिलने से सनसनी, जलाने का भी किया प्रयास
Tue, 10 Nov 2020 09:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मक्खनपुर क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान हरिओम पुत्र हकीम सिंह निवासी रूपसपुर के रुप में हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप फिरोजाबाद के मोहल्ला निवासी राजू पर लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
शिकोहाबाद मक्खनपुर के क्षेत्र अन्तर्गत हरिओम पुत्र हकीम सिंह निवासी रूपसपुर का शव हाईवे किनारे खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सूत्रों के मुताबिक युवक के सिर पर भारी वस्तु का प्रहार करके उसकी हत्या की गई है।
वहीं शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का आरोप है फिरोजाबाद निवासी युवक राजू सोमवार रात को हरिओम को घर से बुला कर ले गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं छानबीन शुरू कर दी है।