{"_id":"6039387e8ebc3ee95a778c5e","slug":"man-killed-for-affair-kasganj-news-agr482401147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से अवैध संबंधों के चलते की गई युवक विजय की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से अवैध संबंधों के चलते की गई युवक विजय की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मानपुर नगरिया के समीप 24 फरवरी को विजय (23) पुत्र रामजीलाल निवासी अब्दुल्लागंज उझानी जिला बदायूं का शव मिला। युवक के पिता ने एक महिला से अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। रामजीलाल ने महिला व उसके पति, पिता व भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पिता रामजीलाल का कहना है कि मृतक विजय की शादी अक्तूबर 2020 में हुई थी। शादी से पूर्व उसके कासगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला से अवैध संबंध थे। 23 फरवरी को जब वह ट्यूबवेल पर गेहूं की भराई कर रहा था तभी साजिश के तहत महिला ने उसे फोन कर बुलाया। वहां मौजूद महिला व महिला के पति, पिता एवं भाई ने उसकी हत्या कर शव को नगरिया के समीप फेंक दिया था। पुलिस की सूचना पर उन्होंने उसकी शिनाख्त अपने पुत्र विजय के रूप में की थी। पिता ने महिला, उसके पति, पिता व भाई के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। मृतक युवक के पिता का आरोप है कि 1 सितंबर 2020 में भी विजय को चारों लोगों ने मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया था। तब उसे गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर मुक्त कराया था और फैसला कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।