फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man dies in clashes between two groups in agra

खंदौली में बवाल के दौरान घायल व्यक्ति की मौत, दूसरे दिन भी पथराव और फायरिंग, तनाव

Thu, 15 Nov 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 15 Nov 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
man dies in clashes between two groups in agra
बवाल की सूचना पर ग्राम बुर्ज मिश्री में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली क्षेत्र में बवाल के दौरान घायल व्यक्ति की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे दिन भी दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इनके बीच जमकर मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


पथराव के कारण एकबारगी इलाकाई पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। बाद में कई थानों की फोर्स आने के बाद पुलिस हालात पर काबू पा सकी। पुलिस ने छह लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। वहीं, घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। 
विज्ञापन


ग्राम बुर्ज मिश्री निवासी थान सिंह और शैतान सिंह की जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को भी इनके बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें थान सिंह पक्ष की एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल की मौत

इनमें थान सिंह की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत भी हो गई। वहीं, पुलिस ने थान सिंह पक्ष की तहरीर पर शैतान पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गांव में पुलिस पिकेट के रूप से दो सिपाहियों को लगाकर कार्रवाई की खानापूर्ति कर दी थी। 

पुलिस की इसी अनदेखी का नतीजा रहा कि गुरुवार सुबह फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट, पथराव के साथ कई राउंड फायरिंग की गई। पथराव का आलम यह रहा कि तैनात सिपाहियों के हाथ पैर फूल गए। तत्काल थाने में जानकारी दी गई।

सूचना पर कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका। पथराव और मारपीट में शैतान सिंह पक्ष के बनी सिंह और राजेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed