{"_id":"6151735e8ebc3e058c2eeffa","slug":"man-dies-crushed-by-canter-on-agra-highway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: हाईवे पर कैंटर से कुचलकर मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: हाईवे पर कैंटर से कुचलकर मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
Mon, 27 Sep 2021 01:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:08 PM IST
सार
फिरोजाबाद में रविवार देर रात सड़क पार कर रहे मजदूर को कैंटर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे डेढ़ घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में आगरा हाईवे पर रविवार शाम ससुराल से घर लौट रहे मजदूर को कैंटर ने रौंद दिया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। देररात तक जाम के कारण यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ बंटी (40) पुत्र अजयपाल राजमिस्त्री था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रविवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। गांव जाने के लिए वह आगरा रोड पार कर रहा था। तभी आगरा की ओर से आ रहे कैंटर ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
'खाकी' के साथ निभाया मानवता का फर्ज: घायल युवक को कंधे पर उठाकर दौड़े दरोगा, बचाई जान
विज्ञापन
हादसे में ब्रजेश गंभीर रूप घायल हो गया और कुछ देर में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ब्रजेश का शव देखकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हाईवे पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने और मुआवजे की मांग करने लगे। काफी देर बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इधर, हादसे के बाद चालक कैंटर को टोल प्लाजा के निकट छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।