फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died after consuming liquor in firozabad

परचून की दुकान पर बिक रही देसी शराब पीने से अधेड़ की मौत

Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरिहा (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला फरिहा (फिरोजाबाद) Updated Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
man died after consuming liquor in firozabad
शराब - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना फरिहा के गांव में परचून की दुकान पर बिक रही शराब पीने से अधेड़ की मौत हो गई। गांव में अवैध शराब की बिक्री पर आक्रोशित ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है सूचना देने के बाद भी कई घंटे तक पुलिस गांव में नहीं पहुंची।
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद के थाना फरिहा के फाजिलपुर जरैला निवासी हेत सिंह राजपूत (46) नल मिस्त्री का काम करता है। मंगलवार को वह गांव सुनाव गया। वहां परचून की दुकान में अवैध रूप से बिक रही शराब खरीद कर उसने पी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सुनाव के बाशिंदों ने हेत सिंह के परिजनों को मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पर परिजन सुनाव पहुंचे और शव गांव लाए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर आक्रोश जताते हुए हंगामा और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब बाशिंदों की जान का खतरा बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत पर अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी लगती तो हेत सिंह की मौत नहीं होती। मामले में एसओ फरिहा ने कहा कि ग्रामीण का शराब पीने से मौत होने का आरोप निराधार है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री नहीं हो रही। 

छह बच्चों के सर से उठा पिता का साया

man died after consuming liquor in firozabad
व‌िलाप करती मह‌िलाएं - फोटो : अमर उजाला
मृतक हेत सिंह के चार बेटे हरिओम (20), भोला शंकर (18), राजू (12), गौरव (नौ) के अलावा दो बेटियां बेटी सुमन कुमारी (15) एवं छाया (6) समेत छह बच्चे हैं। नल मिस्त्री की मौत से बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है। पिता की मौत बच्चों और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। 

हाईवे किनारे खोखे, दुकानों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

man died after consuming liquor in firozabad
शराब - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। शहर में हाईवे किनारे खोखे, ओवरब्रिज के नीचे और ग्रामीण अंचल में खुलेआम अवैध रुप से शराब बिक रही है। पुलिस एवं आबकारी विभाग के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। 
 
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ अवैध रूप से बिक रही शराब पर पाबंदी लगाने को अभियान चलाया गया। बड़े पैमाने पर आबकारी विभाग एवं प्रशासन की टीम ने शराब पकड़ी। शराब हरियाणा एवं दिल्ली से तस्करी कर लाई जा रही थी। शासन के आदेश पर टास्कफोर्स गठित हुआ, लेकिन समय गुजरने के साथ कमान ढीली पड़ी तो माफिया दोबारा सक्रिय हो गए। 

यमुना का तलहटी का क्षेत्र हो या फिर एका, फरिहा, जसराना, नगला खंगर, नसीरपुर के ग्रामीण क्षेत्र हां यहां अवैध रूप से शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। हाइवे के किनारे ढाबों के साथ खोखे और दुकानों पर ट्रक चालक के अलावा दूसरे लोग शराब ख्ररीदते हैं। सूत्रों की मानें तो ओवरब्रिज के नीचे खोखों के नीचे शराब के पउआ छिपा कर रख लिए जाते हैं। ग्राहक आने पर निकाल कर थमा दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed