फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Beaten by Wife and Her Brothers After Visiting Vegetable Market, FIR Registered

UP: ससुराल में दामाद की पिटाई...पत्नी ने अपने भाइयों से कराई ऐसी बेइज्जती, पति थाने में फूट-फूटकर रोया

Sat, 27 Sep 2025 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 12:02 PM IST
सार

पत्नी ने अपने भाइयों और उसके दोस्तों से कहकर पति को बुरी तरह पिटवाया। ससुराल में हुई बेइज्जती के बाद पीड़ित थाने पहुंचा। आपबीती सुनाते हुए वो रो पड़ा। 

विज्ञापन
Man Beaten by Wife and Her Brothers After Visiting Vegetable Market, FIR Registered
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में सब्जी खरीदने गए युवक को पत्नी अपने मायके ले गई। घर ले जाकर अपने भाई व उसके दोस्तों से उसकी पिटाई करा दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




 

ये है मामला 
नगला परसोती देवरी रोड निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को पास की सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया था। वहां उसे लंबे समय से मायके में रह रही उसकी पत्नी मिल गई। पत्नी से उसकी बातचीत होने लगी। इस दौरान पत्नी के व्यवहार में उसे विनम्रता नजर आई। वो पत्नी की बातों में आ गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: आई लव मुहम्मद के बैनर और चेहरों पर नकाब...सड़क पर उतरीं महिलाएं, पुलिस और एलआईयू को नहीं लगी भनक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के भाइयों ने बुरी तरह से पीटा 
पीड़ित पति ने  बताया कि पत्नी वहीं से उसे अपने साथ सदर बाजार स्थित घर ले गई। संदीप का आरोप कि ससुराल पहुंचते ही पत्नी के भाई मोनू ने अभद्रता शुरू कर दी। उसने विरोध किया। इस दौरान मोनू ने अपने दोस्तों को बुला लिया। उसे भागने तक का वहां से मौका नहीं मिला। पत्नी के भाई मोनू और उसके दोस्तों ने बुरी तरह से पिटाई लगाई। इसके बाद उसे धमकी दी। पीड़िता वहां से सीधे थाने पहुंचा। 

ये भी पढ़ें -  UP: एक करोड़ रुपये की जमीन, 26.70 लाख रुपये दिए एडवांस...फिर हुआ ऐसा धोखा, कोर्ट की लेनी पड़ी शरण
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
पीड़ित ने थाने में आपबीती सुनाई, जिसके बाद ससुराल में हुई बेइज्जती से आहत होकर वो फूट-फूटकर रोने लगा। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -   UP: महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं आगरा के ये तीन एरिया...पुलिस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, यहां जानें से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed