फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cunning man dupes woman on Facebook by posing as gold medalist Tantrik

पांच घंटे में समस्या का समाधान: गोल्ड मेडलिस्ट तांत्रिक के जाल में फंसी महिला, दिखाया ऐसा डर; लग गई मोटी चपत

Mon, 14 Sep 2026 01:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
Cunning man dupes woman on Facebook by posing as gold medalist Tantrik
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
फेसबुक पर पांच घंटे में हर समस्या का समाधान करने का दावा करने वाला विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर फोन करना महिला को भारी पड़ गया। खुद को गोल्ड मेडलिस्ट तांत्रिक बताने वाले आरोपी ने अनिष्ट करने का डर दिखाकर महिला से अलग-अलग तारीखों में 1.62 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। खाते में रकम खत्म होने के बाद महिला ने पति को जानकारी दी। इसके बाद साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि फेसबुक पर पं. देवीलाल तांत्रिक, हरिद्वार का विज्ञापन देखा था। दिए गए नंबर पर फोन किया। बातचीत के बाद आरोपी ने 2 जुलाई 2026 को 2,200 रुपये बैंक खाते में जमा कराए। इसके बाद आरोपी ने महिला को अनिष्ट होने की बात कहकर डराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने 3 जुलाई को 42 हजार और 4 जुलाई को 37,600 रुपये जमा करा लिए। दूसरे नंबर से फोन कर महिला के फोटो, वीडियो और संदेशों का हवाला देते हुए धमकी दी। फिर 23 जुलाई को 41 हजार और 24 जुलाई को 42 हजार रुपये और जमा करा लिए। कुल 1,62,800 रुपये खाते में जमा कराने के बाद भी आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन कर और रुपये मांगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते में रुपये खत्म होने पर महिला ने पति को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है।


सोशल मीडिया पर तंत्र-मंत्र के जरिये चमत्कार का दावा करने वाले लोगों पर भरोसा न करें। डराकर पैसे मांगने पर रकम न दें और फोटो-वीडियो साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचना देने के साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। नजदीकी पुलिस थाने में भी शिकायत कर सकते हैं। -आदित्य, डीसीपी, साइबर क्राइम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed