फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Women and Girls Face Rising Threats: 332 Offenders Actioned in 6 Days

UP: महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं आगरा के ये तीन एरिया...पुलिस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, यहां जानें से बचें

Sat, 27 Sep 2025 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 08:07 AM IST
सार

ताजमहल का शहर आगरा पुलिस कमिश्ररेट बन गया, लेकिन यहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आगरा के तीन ऐसे क्षेत्र हैं, जहां छेड़खानी के सबसे ज्यादा मामले आते हैं। 

विज्ञापन
Agra Women and Girls Face Rising Threats: 332 Offenders Actioned in 6 Days
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा शहर से लेकर देहात तक स्कूल-काॅलेज हो या फिर घर, लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। मनचले पीछा करके परेशान कर रहे हैं तो कहीं रास्ता रोक रहे हैं। मोबाइल पर परेशान करते हैं। घर में घुसकर भी छेड़खानी हो रही है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति लोहामंडी सर्किल की हैं। जगदीशपुरा, शाहगंज और लोहामंडी थाना क्षेत्र में महिलाएं ज्यादा असुरक्षित हैं। यहां से पिछले 6 दिन में 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नगर जोन में 167 लोग पकड़े गए। वहीं पूर्वी जोन में 74 और पश्चिमी जोन में 91 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एंटी रोमियो की टीम जगह-जगह जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस दाैरान छेड़खानी वाले हाॅटस्पाॅट भी चिह्नित किए जा रहे हैं। पिछले 6 दिन की बात करें तो तीनों जोन में 332 के खिलाफ कार्रवाई की गई। शांतिभंग में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि बल्केश्वर पार्क के पास एक युवक खड़ा है। वह आती-जाती महिलाओं और बालिकाओं के साथ गलत हरकत कर रहा है। उनको देखकर अश्लील गाने गा रहा था। उस समय एंटी रोमियो की टीम क्षेत्र में थी। तत्काल टीम ने उसे देख लिया। उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत के मामले में केस दर्ज किया गया। आरोपी नगला ठीपुरी, बल्केश्वर निवासी होशियार सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सदर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 10 साल की बालिका घर के बाहर साइकिल चला रही थी। तभी क्षेत्र का आलोक आ गया। वह बालिका का पीछा करने लगा। एक धर्मशाला के बाहर रास्ता रोक लिया। बालिका पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। यह देखकर बालिका ने शोर मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने बालिका को घर भेज दिया। उन्होंने घर पर जानकारी दी। इस पर परिजन ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


हेल्प डेस्क, 1090 पर करें शिकायत
डीसीपी सिटी ने बताया कि शहर में अलग-अलग इलाकों एंटी रोमियो की टीम रहती है। खासताैर पर स्कूल और काॅलेज के पास नजर रखी जाती है। संदिग्धों से पूछताछ करते हैं। छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। थानों में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। थाने नहीं आ सकती हैं तो 1090 पर शिकायत कर सकती हैं। 20 सितंबर से अभियान चलाया गया। 26 सितंबर तक 332 के खिलाफ कार्रवाई की गई।

थानावार हुईं गिरफ्तारियां

नगर जोन - 167
न्यू आगरा - 5

हरीपर्वत - 13
सिकंदरा - 15

ताजगंज - 17
सदर - 7

रकाबगंज - 3
कोतवाली - 2

नाई की मंडी - 3
एमएम गेट - 1

मंटोला - 3
लोहामंडी - 20

जगदीशपुरा - 25
शाहगंज - 15

छत्ता - 5
एत्माददाैला - 14

कमला नगर - 4
ट्रांस यमुना - 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed