फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I Love Mohammad Banner Women took to the streets police and LIU were unaware

UP: आई लव मुहम्मद के बैनर और चेहरों पर नकाब...सड़क पर उतरीं महिलाएं, पुलिस और एलआईयू को नहीं लगी भनक

Sat, 27 Sep 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 08:49 AM IST
सार

आई लव मुहम्मद के पोस्टर-बैनर लेकर महिलाओं ने जुलूस निकाला। हैरानी के बात ये रही कि पुलिस और एलआईयू को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। 

विज्ञापन
I Love Mohammad Banner Women took to the streets police and LIU were unaware
ड्रोन से ली गई तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में जुमे की नमाज पर पुलिस और एलआईयू का अलर्ट काम नहीं आया। मंटोला में शुक्रवार दोपहर बाद महिलाओं ने जुलूस निकाला। ढोलीखार से मदीना तिराहे होते हुए काजीपाड़ा की तरफ चली गईं। उन्होंने हाथों में आई लव मुहम्मद के पोस्टर और बैनर लिए थे। इसमें शामिल सभी महिलाएं नकाब में थीं। पुलिस को जब तक जानकारी हुई, तब तक गलियों से होकर जुलूस निकल गया। अब पुलिस जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन


मंटोला क्षेत्र में बुधवार रात को आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने पोस्टरों को हटवा दिया था। इससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। इस पर बृहस्पतिवार को थाना मंटोला में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की गई थी। इसमें कहा गया था कि कोई भी व्यक्ति ऐसा काम नहीं करेगा, जिससे कानून व्यवस्था में खलल पैदा हो। लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। किसी के बहकावे में नहीं आएं। इस पर लोगों ने सहमति जाहिर की थी। किसी तरह के जुलूस आदि का इंतजाम नहीं करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की जानी थी। इसको देखते हुए सुबह से ही जामा मस्जिद के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई। खुद डीसीपी सिटी सोनम कुमार भी माैजूद रहे। वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स लगाई गई थी। अपर पुलिस उपायुक्त ने गश्त भी की। नमाज के बाद अधिकारी चले गए। शाम करीब चार बजे ढोलीखार से महिलाएं हाथों में आई लव मुहम्मद लिखे पोस्टर-बैनर लेकर निकलीं। उनके साथ बच्चे भी थे जो नारेबाजी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर आसपास के लोग जुट गए मगर पुलिस को भनक नहीं लग सकी। यह सभी मदीना तिराहे तक गए। इसके बाद काजीपाड़ा की तरफ मुड़ गए। जुलूस गलियों में घूमने के बाद निकल गया। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर कोई नहीं मिला। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जुलूस किसने निकाला, इसका पता किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed