फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrations at Deepti sharma home following India victory in Asia Cup final

एशिया कप फाइनल में दीप्ति का धमाल: आगरा में क्रिकेटर के घर पर जश्न, परिवार को बधाई देने वालों का लगा तांता

Mon, 14 Sep 2026 10:46 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

दीप्ति के परिजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ-साथ आगरा का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने साल 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

विज्ञापन
Celebrations at Deepti sharma home following India victory in Asia Cup final
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दीप्ति शर्मा के परिजन। - फोटो : ANI

विस्तार

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत और 8वीं बार खिताब जीतने के बाद आगरा में उल्लास का माहौल है। इस महामुकाबले में आगरा की बेटी और स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन (19 रन देकर 3 विकेट) की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


दीप्ति के इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद आगरा के अवंतिकापुरी (सिकंदरा) स्थित उनके आवास पर खेल प्रेमियों ने मिठाइयां बांटीं। दुबई में खेले गए इस फाइनल मैच में दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में क्यों गिना जाता है। दीप्ति ने श्रीलंका की सबसे खतरनाक बल्लेबाज और कप्तान चमारी अटापट्टू को 39 रन के निजी स्कोर पर आउट कर मैच का पासा पलट दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने विश्मी गुणारत्ने को बोल्ड कर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन


परिजन ने जताई खुशी
दीप्ति के इस दमदार प्रदर्शन और भारत की जीत की घोषणा होते ही आगरा में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय निवासियों और क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया। दीप्ति के परिजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ-साथ आगरा का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने साल 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति की किफायती गेंदबाजी और विकेट निकालने की क्षमता भारत के बेहद काम आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

भाई सुमित बोले- दीप्ति ने दिखाया शानदार खेल
भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के कोच और भाई सुमित शर्मा ने कहा कि मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिल से बधाई देना चाहता हूं। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की है। मेरी शुभकामनाएं पूरी टीम के साथ हैं। जहां तक दीप्ति की बात है उसने अपने प्रदर्शन में लगातार अच्छा खेल दिखाया है। चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग, वह हर जगह बेहतरीन नतीजे दे रही है। टीम की जीत में उसका हमेशा अहम योगदान रहता है।  फाइनल में भी उसने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले मैचों में भी अपना यह शानदार फाॅर्म जारी रखेगी।

#WATCH | Agra, UP | Indian cricketer Deepti Sharma's coach brother, Sumit Sharma, says, I would like to extend my heartiest congratulations to the entire Indian Women's Cricket Team. The team has performed exceptionally well throughout the tournament and secured a victory in… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/ba3ZG4wuLm

— ANI (@ANI) September 14, 2026 ">http://

 

पिछली हार का लिया बदला
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता भगवान शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बैटिंग की और हर खिलाड़ी ने आखिरी गेंद तक अपना योगदान दिया। ओपनर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और फिर बॉलिंग में भी कमाल किया। सभी ने अच्छी बॉलिंग की और इस बार श्रीलंका को हराकर पिछली एशिया कप की हार का बदला ले लिया। मैं सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जापान में एशियन गेम्स होने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि वे वहां भी ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करेंगी। दीप्ति ने आज बहुत अच्छी बॉलिंग की। उन्होंने तीन विकेट लिए और अभी कुल 14 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि वह एशियन गेम्स में भी अपना यह फाॅर्म बनाए रखेंगी।

#WATCH | Agra, UP | Indian cricketer Deepti Sharma's father, Shri Bhagwan Sharma, says, "Team India's women put up a fantastic performance. They batted first, with every player contributing right down to the last ball. The openers were brilliant, and then came the bowling effort.… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/uXY6U4ZU3I

— ANI (@ANI) September 14, 2026 ">http://

क्रिकेटर की मां सुशीला शर्मा ने कहा कि दीप्ति ने बहुत अच्छा खेला, और मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसा ही खेलती रहेगी। वह जहां भी जाएगी, मेरा आशीर्वाद उसके साथ रहेगा। उसे हमेशा भारत माता का आशीर्वाद और भगवान हनुमान की कृपा मिलती रहेगी

#WATCH | Agra, Uttar Pradesh | Indian cricketer Deepti Sharma's mother, Sushila Sharma, says, "...I don't make claims beforehand; I only speak after the victory... In the mornings, my focus is solely on God and on the children's game. But after the win, my entire focus is on… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/7xMO2cVMpl

— ANI (@ANI) September 14, 2026 ">http://
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed