फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Vicious miscreant shot in Nupolis encounter

मैनपुरी में मुठभेड़: पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 01 Nov 2022 03:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 03:16 PM IST
सार

पकड़ा गया बदमाश बुलंदशहर के थाना अरनिया के गांव रोहिंदा का रहने वाला एहसान उर्फ टका है। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी पुलिस को चकम देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Mainpuri: Vicious miscreant shot in Nupolis encounter
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र में गांव किन्हावर के पास सोमवार की शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान टीम पर फायरिंग की गई, मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एसपी और एएसपी ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना अरनिया के गांव रोहिंदा निवासी एहसान उर्फ टका एक शातिर अपराधी है। उस पर लूट, डकैती सहित करीब 16 से अधिक आपराधिक मामले हैं। बिछवां थाना क्षेत्र से भी वह एक मामले में वांछित चल रहा था। सोमवार की शाम थानाध्यक्ष अमित सिंह को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी एहसान साथी बबलू निवासी अलीगंज एटा के साथ अपाचे बाइक से कहीं जा रहा है। 

विज्ञापन

करीब एक घंटा चली मुठभेड़ 

इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ गांव किन्हावर के पास घेराबंदी की। पुलिस चेकिंग होता देख बाइक सवार दोनों बदमाश भागने लगे, पीछा करने पर टीम पर फायरिंग कर दी। किन्हावर मोड़ के पास पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया, करीब एक घंटा तक चली इस मुठभेड़ में एहसान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसे पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं साथी बबलू पुलिस को चकमा देकर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर पर 25 हजार का इनाम घोषित था, वहीं भागे हुआ बबलू पर भी इनाम घोषित है। उसकी भी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed