फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news water crisis

Mainpuri: गर्मी में जलसंकट...डीएम-एसपी के आवास में भी नहीं पहुंच रहा पानी, 20 हजार घरों में किल्लत; ये है वजह

Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
सार

नलकूप से पानी की टंकी को सप्लाई देने वाला वॉल्व पिछले पांच दिन से सही से काम नहीं कर रहा था। मंगलवार से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। इससे कई क्षेत्रों में जलसंकट खड़ा हो गया।

विज्ञापन
mainpuri news water crisis
सिविल लाइन नलकूप से पानी की टंकी को जाने वाली लाइन को ठीक करते कर्मचारी।  - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनपुरी के नगर पालिका के सिविल लाइन नलकूप से टंकी को सप्लाई देने वाली पानी की लाइन का वॉल्व खराब हो गया। इससे पोषित 20 हजार घरों में पिछले दो दिन से पेजयल की इस भीषण गर्मी में किल्लत हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इनमें डीएम और एसपी के आवास भी शामिल है। इसके बाद भी नगर पालिका दो दिन से इस दिक्कत को दूर नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


सिविल लाइन नलकूप और पानी की टंकी की स्थापन कलेक्ट्रेट प्रांगण में लोहिया पार्क के नजदीक है। इस नलकूप से पानी की टंकी को सप्लाई देने वाला वॉल्व पिछले पांच दिन से सही से काम नहीं कर रहा था। मंगलवार से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। गर्मी के मौसम में टंकी तक पानी न पहुंचने के कारण शहर के मोहल्ला संसारपुर, कीरतपुर, सिविल लाइन, आजाद नगर, जेल चौराहा, पुलिस लाइन आदि की सप्लाई बाधित है। जानकारी होने पर चेयरमैन संगीता गुप्ता ने नगर पालिका कर्मचारियों को पानी की सप्लाई सुचारू करने के लिए मौके पर भेजा। बुधवार की देर शाम तक कर्मचारी वाल्ब ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

 

आज शाम तक शुरू हो सकती है सप्लाई
नलकूप के वॉल्व को ठीक कर रही कर्मचारियों की टीम ने बताया कि वॉल्व को तो बुधवार की शाम तक ठीक कर दिया जाएगा। लेकिन बृहस्पतिवार को नलकूप को ट्रायल पर रखा जाएगा, ताकि खराब पानी की सप्लाई न हो सके। बृहस्पतिवार की शाम से संबंधित क्षेत्र में शुद्ध पानी की आपूर्ति का प्रयास रहेगा।

सिविल लाइन के उत्कर्ष ने बताया कि भीषण गर्मी में दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। नगर पालिका प्रशासन को जल्द पानी की सप्लाई शुरू करानी चाहिए। सिविल लाइन की खुशी ने बताया कि इतनी गर्मी पड़ रही है कि बिना पानी के लोगों का गुजारा नहीं हो सकता। नगर पालिका की सप्लाई बाधित होने से लोगों को दूर से हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। 

पुलिस लाइन निवासी निखिल ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को पहले से ध्यान रखना चाहिए था कि नलकूपों की समय-समय पर जांच कराई जाए। दो दिन से पानी का संकट है। नगर पालिका के ईओ बुद्धिप्रकाश ने बताया कि वाल्व लीकेज होने के कारण ठीक कराया गया है इसके चलते पानी की सप्लाई बाधित हुई है। बृहस्पतिवार को पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed