फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news person beaten sister in law

Agra News: साली को फोन करने से मना करने पर की पिटाई

Thu, 23 Mar 2023 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news person beaten sister in law
मैनपुरी। गांव मांझ में साली से फोन पर बात करने की मना करने पर खिसियाए शोहदे ने युवक की पिटाई कर दी। बचाने आए उसके पिता को भी पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मांझ निवासी धीरेंद्र कुमार ने बुधवार को गांव निवासी गोविंद से बात की। उस से कहा कि वह उसकी साली को फोन न किया करे। इस बात पर आरोपी खिसिया गया और गाली गलौज करने लगा। उसने ईश्वर दयाल और अपने भाई गोपाल को बुलाने के बाद उसको लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। उसे पिटता देख जब पिता नेकराम बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। गोविंद, उसके भाई गोपाल व ईश्वर दयाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed