फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news,mainpuri muncipal corporation,brawl in nagar palika,brawl in nagar palika mainpuri,nagar palika news,EO mainpuri

चेयरमैन और सभासदों के बीच विवाद का तीसरे दिन भी नहीं हो सका समाधान

Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news,mainpuri muncipal corporation,brawl in nagar palika,brawl in nagar palika mainpuri,nagar palika news,EO mainpuri
नगर पालिका में बैठक करते सभासद। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पालिका चेयरमैन और सभासदों के बीच चल रहे विवाद का तीन दिन बाद भी समाधान नहीं हुआ। चेयरमैन ने सभासदों के नेता राजीव मिश्रा से तीन दिन का समय मांगा है। मंगलवार को भी सभासदों ने नगर पालिका में एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

सभासदों के नेता राजीव मिश्रा ने मंगलवार को सभासदों के साथ बैठक कर पालिकाध्यक्ष से अब तक हुई वार्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभासदों के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभासदों की अनदेखी कर वार्ड में बिना प्रस्ताव के कोई कार्य नहीं कराया जाएगा। नगर पालिका में भ्रष्टाचार और चेयरमैन प्रतिनिधि का हस्तक्षेप भी बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

राजीव मिश्रा ने सभासदों को बताया कि पालिकाध्यक्ष ने उनकी सभी मांगों पर वार्ता के लिए बृहस्पतिवार तक का समय मांगा है। बैठक में मौजूद सभासदों ने समय देने पर सहमति दी, लेकिन बृहस्पतिवार के बाद विरोध को चरणबद्ध तरीके से गति दिने का संकल्प लिया। राजीव मिश्रा, विश्वनाथ सिंह यादव, देव कुमार, ब्रजेश कठेरिया, फूल बहार के साथ ही कई सभासदों के पति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed