फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news lady knife attack

Agra News: स्कूटी से आ रही महिला पर चाकू से हमला

Fri, 13 Oct 2023 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news lady knife attack
मैनपुरी। गांव नवादा के पास शुक्रवार की देर शाम स्कूटी से अपनी सहेली के साथ आ रही एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। चाकू से वार किए गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।जनपद फर्रुखाबाद के प्रेमपुर निवासी स्नेहलता का शहर के स्टेशन रोड निवासी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम स्नेहलता अपनी सहेली मीना के साथ नवादा से वापस लौट रहीं थीं। गांव के पास नामजद लोगों ने स्नेहलता को घेर लिया। आरोपियों ने चाकू से वार किए। हमले में स्नेहलता हाथ और कमर में चाकू लगने से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed