{"_id":"628141f90db8340ccc027894","slug":"mahasanghdan-ceremony-will-be-organized-from-today-mainpuri-news-agr533640089","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बुद्ध की हुई पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बुद्ध की हुई पूजा अर्चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। बौद्ध धर्म स्थल जसराजपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार व मंगलवार को महासंघदान समारोह होगा। इससे पूर्व रविवार की शाम भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना हुई। बौद्ध भिक्षु भंते उपंनद थैरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने से पूर्णत्व की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म रुढ़ियों और प्रथाओं से दूर रहकर मेलमिलाप को बढ़ाने वाला है। वाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने बताया कि सोमवार को भगवान बुद्ध की विधिवत पूजा के बाद प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर पूजा की गई। रामप्रकाश मौर्य, अजय मौर्य, एसपी सिंह शाक्य, श्यामबाबू गुप्ता, संजय गुप्ता, अवधेश शाक्य, अशोक शाक्य, आलोक कुमार, दीपक राजपूत, मनोज राजपूत, चरण सिंह यादव मौजूद रहेे।
तैयारियों में जुटे रहे आयोजक
बुद्ध पूर्णिमा पर जसराजपुर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर दिनभर आयोजक जुटे रहे। रविवार को आयोजक पियूष चंदेल और सुरेश बौद्ध ने तैयारी का जायजा लिया। पियूष ने बताया कि महासंघदान समारोह सोमवार को शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री साढ़े दस बजे संकिसा पहुंचकर स्तूप पूजा एवं परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन
आज निकलेगी शोभायात्रा
भोगांव। महामाया बुद्ध मिशन समाजसेवी संस्थान द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को नगर के मुख्य बाजार में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रजवाना रोड पर दोपहर 12 बजे धम्म सभा होगी। इसमें पूर्व मंत्री आलोक शाक्य भाग लेंगे। जानकारी समिति के महासचिव ज्ञानेंद्र बौद्ध ने दी है। संवाद
धम्म जागृति यात्रा आज
करहल। क्षेत्र के गांव नानमई में 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धम्म जागृति यात्रा निकाली जाएगी। 17 मई से पंचशील बौद्ध विकास मंच नानमई के संयोजन में आठ दिवसीय बुद्ध कथा समारोह शुरू होगा। कथा का समापन 24 मई को होगा। यह जानकारी आयोजक भीमरतन बौद्ध ने दी है।