फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahant Of Dasna Devi Temple Ghaziabad Said On Krishana Jnambhumi

मथुरा: गोवर्धन पहुंचे डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती, दिया विवादित बयान

Fri, 11 Jun 2021 11:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Jun 2021 11:23 AM IST
सार

डासना देवी मंदिर गाजियाबाद के महंत हिंदूवादी संत यति नरसिंहानंद सरस्वती गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गिरिराज तलहटी में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्जना कर गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक किया।

विज्ञापन
Mahant Of Dasna Devi Temple Ghaziabad Said On Krishana Jnambhumi
गोवर्धन में पूजा करते डासना मंदिर के महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि, अयोध्या का राम मंदिर, काशी विश्वनाथ आदि हिंदुओं के धार्मिल स्थल जिहादियों ने तोड़े। हिंदूवादी लोग संगठित नहीं हुए तो 2029 तक भारत में जिहादी ही देश का प्रधानमंत्री के रूप में प्रतिनिधित्व करेगा, इस लिए देश भर में संत महंतों से चर्चा कर हिंदुत्व को जगाया जा रहा है। यह बात डासना देवी मंदिर के महंत हिंदूवादी संत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने गोवर्धन में गोरक्षक दल व ब्रज के संतों के बीच कही।

विज्ञापन

 
गुरुवार को डासना देवी मंदिर गाजियाबाद के महंत हिंदूवादी संत यति नरसिंहानंद सरस्वती गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गिरिराज तलहटी में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्जना कर गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक किया। यहां से वह रमणरेती आश्रम पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां गोरक्षक दल के कार्यकर्ता व संत महंतों के साथ बैठक करते हुए हिंदुत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जिहाद भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन रहा है। जिहादी दुनिया को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी विचाराधारा के लोग संगठित नहीं हुए तो 2029 में भारत में जिहादी ही प्रधानमंत्री बनकर प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने कहा कि भारत में जिहादियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए यति नरसिंहानन्द ने बताया कि हिंदुओं के धार्मिक स्थल, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि, अयोध्या का राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर आदि जिहादियों ने तोड़े हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को जगाने के लिए पूरे भारत वर्ष के संत महंतों से मिलने के लिए निकले हैं। सनातन धर्म, संस्कृति और माता बहनों की अस्मत बचाने के लिए प्राणों की आहुतियां क्यों न देनी पड़ें देंगे। लेकिन कट्टरपंथी विचारधारा के जिहादियों को भारत की सनातनी धर्म संस्कृति से नही खेलने देंगे। मंच संचालन भगवत प्रवक्ता पूरन कौशिक व हरिओम शर्मा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया स्वागत
गोरक्षक दल के धीरज कौशिक, श्रेयस शर्मा, हरिओम शर्मा, गौतम खंडेलवाल, भागवत प्रवक्ता पूरन कौशिक, आनंद गोपाल दास, आचार्य दीनबंधु दास, सन्त निवास आश्रम के महंत ने उनका स्वागत किया।
 

देह व्यापार: पैकेज के साथ बुलाते थे लड़कियां, होटल के कमरे में मिले युवक-युवती

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed