फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prostitution Racket In Hotel Booking Of Girl By Whatsapp

देह व्यापार: पैकेज के साथ बुलाते थे लड़कियां, होटल के कमरे में मिले युवक-युवती

Fri, 11 Jun 2021 10:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Jun 2021 10:18 AM IST
सार

पुलिस टीम के साथ एत्मादपुर तहसील चौराहे पर स्थित द ग्रेट होटल व रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सीओ के मुताबिक पुलिस को देखकर रिसेप्शन पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस पुलिस चिल्लाते हुए भाग गया।

विज्ञापन
Prostitution Racket In Hotel Booking Of Girl By Whatsapp
देह व्यापार का मामला (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में एत्मादपुर कस्बा के तहसील चौराहे पर स्थित द ग्रेट होटल व रेस्टोरेंट में छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार होने का भंडाफोड़ किया है। सीओ एत्मादपुर के नेतृत्व में पुलिस और एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग की टीम ने होटल से एक महिला व एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले में होटल संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि होटल में देह व्यापार होने की सूचना पर गुरुवार की सुबह 5 बजे एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग की प्रभारी निरीक्षक कमर सुल्ताना ने पुलिस टीम के साथ एत्मादपुर तहसील चौराहे पर स्थित द ग्रेट होटल व रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सीओ के मुताबिक पुलिस को देखकर रिसेप्शन पर खड़ा एक व्यक्ति पुलिस पुलिस चिल्लाते हुए भाग गया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीम दूसरी मंजिल के एक कमरे में गई, जिस पर स्टाफ रूम लिखा था। कमरा भीतर से बंद था, जिसे खुलवाया गया तो एक महिला व एक पुरुष अर्द्धनग्न अवस्था में मिले। युवक ने अपना नाम गौरव निवासी निहाल कुंज कॉलोनी टूंडला बताया तथा महिला अकोला की रहने वाली है। पुलिस ने दूसरे कमरे में तलाशी ली, तो वहां आपत्ति जनक सामान मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि संचालक गौरव उसके दो साथी राजा निवासी बंगारा, एत्मादपुर व बल्लू सिकरवार निवासी स्टेट बैंक के पास टूंडला, फिरोजाबाद मिलकर होटल चलाते हैं। पैकेज पर लड़कियों को बुला कर दे व्यापार का धंधा कराते हैं। हमें एक हजार रुपये एक ग्राहक के दिए जाते हैं। मोबाइल व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजकर
1000 से 1500 रुपये तक रेट तय करते हैं।
तीन युवक सहित एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने एक महिला सहित तीनों युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए गौरव व महिला को जेल भेज दिया गया है। मौके से 2905 रुपये, पांच मोबाइल फोन, शराब व बियर की बोतल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। फरार राजा व बल्लू की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ पिनाहट को सौंपी है। 

ये भी पढ़ें- 
आगरा: 10 इलाकों में चल रहे देह व्यापार के अड्डे, पुलिस को आरोपी भीमा से मिली जानकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed