{"_id":"598c4ad94f1c1b6f5f8b4c01","slug":"maa-tujhe-pranam-kavi-sammelan-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणामः कवि सम्मेलन में बिखरेंगे आजादी के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणामः कवि सम्मेलन में बिखरेंगे आजादी के रंग
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के जश्न में हर चेहरे पर मुस्कराहट लाने के लिए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत 12 अगस्त को कवि सम्मेलन आयोजित करेगा। सूरसदन में रात आठ बजे से होने वाले कवि सम्मेलन में आजादी के रंग बिखेरने के लिए देश के नामचीन कवि शिरकत करने आ रहे हैं। टीवी शो और फिल्मों में नजर आने वाले कलाकार कवि एहसान कुरैशी सम्मेलन का आकर्षण होंगे।
सम्मेलन में दिल्ली से महेंद्र अजनबी, डा. प्रवीण शुक्ला, जयपुर से संजय झाला अपनी रचनाओं से गुदगुदाएंगे तो वहीं नैनीताल की गौरी मिश्रा और मेरठ की डा. ममता वार्ष्णेय शृंगार रस की फुहार में भिगोएंगी। राजनैतिक व्यंग्य के लिए चर्चित इटावा के गौरव चौहान और ताजनगरी के पवन आगरी राजनीति पर कटाक्ष करने वाली रचनाएं सुनाएंगे।
कवि सम्मेलन का आकर्षण होंगे मुंबई के एहसान कुरैशी, जो अपनी विशिष्ट शैली में अपनी चार लाइनों से गुदगुदाएंगे। एहसान कुरैशी टीवी शो और कामेडी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
कवि सम्मेलन के लिए प्रवेश पास अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, अमर उजाला सिटी कार्यालय बेलनगंज, इन एंड आउट कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा बोदला रोड, डेन न्यूज कल्याणी प्वाइंट भगवान टाकीज पर उपलब्ध होंगे। प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र के जरिए होगा।