फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow team assessed the health services at CHC Achhnera.

Agra News: लखनऊ की टीम ने परखीं सीएचसी अछनेरा की स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team assessed the health services at CHC Achhnera.
अछनेरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा का मंगलवार दोपहर लखनऊ से आयी टीम ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने निरीक्षण करने के साथ अभिलेखों की जांच कर मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार ने बताया टीम में डॉ. रेनू श्रीवास्तव, स्ट्रेटजी डायरेक्टर न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हेल्थ यूपीटीएसयू, डॉ. उमा सिंह, एचओडी केजीएमयू एवं यूपीटीएसयू एडवाइजर, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, टीम लीडर फैसिलिटी स्ट्रेंथनिंग यूपीटीएसयू और डॉ. आरती पाल, डीएसएस यूपीटीएसयू आगरा शामिल रहीं। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राहुल भारद्वाज ने बताया टीम ने अस्पताल के लेबर रूम, एनबीएसयू, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड स्टोरेज यूनिट और आयुष्मान वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के रिकॉर्ड देखे गए। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान अस्पताल की ओर से डॉ. वनिंदर कौर, डॉ. नीलम, डॉ. कविता, डॉ. तनुज, डॉ. कपिल, चंद्रकांत शर्मा, स्टाफ नर्स हिरदेश, नीना, सीमा, लवी, डेविड, पदम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed