कासगंज। राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर तीन दिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन लीग मैच खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडलों की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन लखनऊ, आजमगढ़, कानपुर, देवीपाटन, मेरठ, सहारनपुर मंडल ने मैच जीतकर प्रतियोगिता में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। प्रतियोगिता के पहले दिन लीग मैच में लखनऊ में गोरखपुर को 26-20 से, आजमगढ़ ने मुरादाबाद को 25-09 से, कानपुर ने बरेली को 26-13 से, देवीपाटन ने अयोध्या को 28-12 से, मेरठ ने बस्ती को 23-08 से सहारनपुर ने अलीगढ को 36-28 से पराजित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक सुरेश कुमार सिंह, मो. अकरम, सत्येंद्र कुमार, राम पाल, अंजनी वर्मा, विनोद कुमार यादव, देवेंद्र यादव, पीके पांडेय, प्रांजली पटेल, अनूप सिंह, क्षमा शर्मा, अनिल कुमार, हूब लाल, राजश्री, संजय कुमार पाल, शराफत अली, पुष्पा यादव, प्रेम सिंह यादव एवं जितेंद्र कुमार नागर शामिल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक होगी। इसमें अलीगढ़, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट, देवीपाटन(गोंडा), बस्ती, आजमगढ़, मिर्जापुर एवं गोरखपुर मंडल एवं आगरा छात्रावास टीम हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत,विशिष्ट अतिथि अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, प्रदेश कबड्डी संघ महासचिव राजेश कुमार, बदायूं क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक आगरा विजय लक्ष्मी, राजेंद्र कुमार, यादराम, अजय पाल सिंह, मुनेश कुमार, दीनदयाल, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो 36 कासगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सदर विधायक देवेंद्र र