फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man arrested for severing brother-in-law's private part after he refused to marry his sister.

Agra News: बहन से शादी नहीं करने पर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for severing brother-in-law's private part after he refused to marry his sister.
बरहन (आगरा)। बहन से शादी नहीं करने वाले देवर को कमरे में बुलाकर भाभी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटा और भाग गई। पुलिस ने करीब 11 माह बाद आरोपी भाभी को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी जेठानी ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, देवर हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर था। पिछले वर्ष दीपावली पर घर आया था। वह 20 अक्तूबर 2025 की रात दीपावली की पूजा के बाद बाहर सो रहा था। भाभी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में थी। रात करीब दो बजे उसने देवर को कमरे में बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। लहूलुहान देवर की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल देवर को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया गया था। घटना के अगले दिन सुबह के वक्त आरोपी भाभी का पति भी गांव पहुंच गया। वह पत्नी को एटा स्थित उसके मायके ले गया था तभी से वह लापता थी। पुलिस ने अब आरोपी भाभी को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



- महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि युवक की इससे जान जा सकती थी। इस आधार पर प्राथमिकी में हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाई गई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। - आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed