{"_id":"69e9a7a69567fdc1350a0b43","slug":"lpg-shortage-in-agra-schools-mid-day-meals-being-cooked-on-wood-stoves-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: घर से लेकर शिक्षा की रसोई तक एलपीजी का संकट, अब जलने लगे लकड़ी वाले चूल्हे; नहीं मिल रही गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: घर से लेकर शिक्षा की रसोई तक एलपीजी का संकट, अब जलने लगे लकड़ी वाले चूल्हे; नहीं मिल रही गैस
Thu, 23 Apr 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:31 AM IST
सार
एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण बरौली अहीर क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने से करीब 50 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे बच्चों की भोजन व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की गाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलपीजी गैस सिलिंडर का असर घर की रसोई से लेकर शिक्षा की रसोई तक साफ नजर आने लगा है। एलपीजी गैस सिलिंडर जहां बुकिंग के बाद भी 10 से 15 दिन में मिल रहा है। वहीं, क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में भी एलपीजी की समस्या के कारण मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा है।
प्राथमिक विद्यालय धांधूपुरा की प्रधान अध्यापिका के छुट्टी पर होने के कारण शिक्षा मित्र रजनी ने बताया कि गैस सिलिंडर समय से न मिल पाने के कारण मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनवाना पड़ रहा है। बुकिंग की गई है, सिलिंडर आने पर उसी पर बनेगा। प्राथमिक विद्यालय करभना के सहायक अध्यापक प्रेमचंद ने बताया कि एलपीजी गैस सिलिंडर की समस्या है। लेकिन इंतजाम कर बच्चों का मिड डे मील गैस पर ही बन रहा है।
प्राथमिक विद्यालय मियां पुर में मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा है रसोइया रंपो देवी ने बताया कि सिलिंडर घर के लिए तो मिल नहीं रहा है, स्कूल के लिए कहां से आएगा। लकड़ी के चूल्हे पर मिड-डे मील बनाना पड़ रहा है। एलपीजी सिलिंडर की समस्या के कारण क्षेत्र में स्थित लगभग 50 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा है।
विज्ञापन
एबीएसए बरौली अहीर महेश चंद्र पटेल ने बताया कि क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को मिड-डे मील का भोजन एलपीजी गैस सिलिंडर पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिन विद्यालयों को समस्या है, वे अवगत कराएं, व्यवस्था कराया जाएगा।