{"_id":"5a5494054f1c1bbf2d8b588a","slug":"lovers-in-mathura-died-on-railway-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर इस हाल में मिले प्रेमी युगल, परिवारवाले जान गए थे इनका राज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर इस हाल में मिले प्रेमी युगल, परिवारवाले जान गए थे इनका राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फरह (मथुरा)
Updated Tue, 09 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिले शव
- फोटो : ओमप्रकाश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर मथुरा के फरह में ट्रेन के आगे कूद कर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों फरह के एक मुहल्ले के रहने वाले थे। मृतक रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते थे। मंगलवार को रैपुराजाट के गेट नंबर 514 के समीप दोनों के शव कई टुकड़ों में मिले।
थाना फरह के एक मुहल्ले के 22 साल के युवक और 16 साल की किशोरी सोमवार की रात लापता हो गए थे। रिश्ते में बुआ-भतीजे लगने वाले दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। किशोरी के परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, पर सुराग नहीं लग सका।
मंगलवार को खेत पर गए ग्रामीणों ने रैपुराजाट के गेट नंबर 514 के समीप रेलवे लाइन पर युवक और किशोरी के शव देखे तो हड़कंप मच गया। शव कई टुकड़ों में बंटे थे। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

भीड़ में से कई ग्रामीणों ने युवक और किशोरी की पहचानकर उनके परिजनों को सूचित किया।। किशोरी के परिजनों ने रैपुराजाट पहुंचकर शिनाख्त की, पर युवक के परिजन मकान में ताला लगाकर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। दोनों रिश्ते में बुआ और भतीजे लगते हैं। युवक के परिजनों की तलाश की जा रही।