{"_id":"6618e0bbebe4a92a3e00be83","slug":"lover-dangerous-intentions-girl-friend-left-home-such-a-fate-happened-in-love-war-with-death-2024-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस प्रेमी के लिए छोड़ा घर, उसके खतरनाक इरादों से अनजान थी वो... प्यार में हुआ ऐसा हश्र; लड़ रही मौत से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस प्रेमी के लिए छोड़ा घर, उसके खतरनाक इरादों से अनजान थी वो... प्यार में हुआ ऐसा हश्र; लड़ रही मौत से
Fri, 12 Apr 2024 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:50 PM IST
सार
जिस प्रेमी पर इतना भरोसा किया, उसके इरादे बेहद खौफनाक निकले। वो सबकुछ छोड़कर प्रेमी के घर तो पहुंच गई, लेकिन वहां उसके साथ जो हुआ यकीन नहीं कर पाई। प्रेमी और उसके घरवालों ने मिलकर वो हाल कर दिया कि अब अस्पताल में मौत से जूझ रही है....
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेमी के घर के बाहर युवती संदिग्ध परिस्थिति में जल गई। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी और सीओ सिटी ने पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया है। वहीं परिजन की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रामगढ़ सैलई के मोहल्ला श्याम नगर निवासी 23 वर्षीय रिया सेन के दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रभात राठौर से करीब आठ वर्ष से प्रेम संबंध थे। पिछले महीने युवक की कहीं और शादी हो गई। इसके बाद से युवक ने युवती से बात करना भी बंद कर दिया था। युवती के भाई इंद्रजीत ने बताया कि युवती शुक्रवार सुबह आठ बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी और वह युवक के घर पहुंच गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात को लेकर काफी तनातनी भी हुई। आरोप लगाया कि इसके बाद बात बढ़ने लगी तो युवक ने अपने पिता जगदीश और मां विमला के साथ मिलकर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उसे बचाया। इसके बाद जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भी मौके आ गए। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह अस्पताल पहुंचे और युवती व परिजन से पूछताछ की। युवती को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवती के परिजन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। प्रभात राठौर को हिरासत में ले लिया है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि युवती एक बोतल में खुद ही तरल पदार्थ लाई थी। मामले में जांच की जा रही है।