फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love on Facebook, ran away from home 12 days before marriage, Nikah and then divorce

Agra News: फेसबुक पर प्यार, शादी से 12 दिन पहले घर से भागी, निकाह और फिर तलाक

Wed, 23 Jul 2025 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Love on Facebook, ran away from home 12 days before marriage, Nikah and then divorce
आगरा। रोहतक (हरियाणा) की एससी वर्ग की युवती धर्मांतरण के जाल में बुरी तरह फंसी गई। वह फेसबुक फ्रेंड जुनैद के प्यार के जाल में फंसकर शादी से 12 दिन पहले घर छोड़ आई थी। उसका दिल्ली के शाहीन बाग स्थित एक हाॅस्टल में कई दिन तक ब्रेनवाॅश किया गया। इसके बाद निकाह करा दिया। बाद में तलाक भी दे दिया गया। तब से वह अब्दुल रहमान के घर में बंधक बनाकर रखी गई थी। पुलिस के मुक्त करने पर उसकी परिवार से मुलाकात हुई। वह पुलिस की गवाह बनने को तैयार है। वह आरोपी जुनैद और रहमान को सजा दिलाना चाहती है।
विज्ञापन

दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद से पुलिस ने अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था। उसके घर से रोहतक की युवती भी मिली थी। पुलिस उसे आगरा लेकर आई है। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह राजनैतिक शास्त्र में एमए पास है। वर्ष 2018 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर जुनैद से हुई थी। वह दिल्ली का रहने वाला है। दोनों बात करते थे। मैसेंजर पर दुख-दर्द शेयर करते थे। युवती के पिता फैक्टरी में काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। यह जानने के बाद जुनैद ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू किया। वह उसे अपने धर्म के बारे में बताने लगा। उसके धर्म के खिलाफ भड़काता था।
विज्ञापन

वह मिलने के लिए भी आने लगा। छह महीने बाद मिलने आया तो कलमा पढ़वा दिया। दोनों ने निकाह करने का फैसला कर लिया। वर्ष 2020 में जुनैद ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। मगर उसने युवती से रिश्ता नहीं तोड़ा। उधर, युवती का रिश्ता परिजन ने तय कर दिया। 24 नवंबर 2024 को शादी होने वाली थी। इसका पता चलने पर चलने पर जुनैद ने उसे भड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वो शादी से 12 दिन पहले घर से निकल गई। वह दिल्ली पहुंची। उसे शाहीन बाग स्थित एक हाॅस्टल में रखा गया। यहां पर कई सारी और भी युवतियां थीं। सब अलग-अलग रहती थीं। एक-दूसरे से किसी को बात करने की इजाजत नहीं थी। बाहर भी नहीं जाने दिया जाता था। विशेष धर्म की युवतियां अन्य को अपने धर्म के बारे में बताती थीं। कहती थी जब कयामत आएगी, तक जन्नत नसीब होगी।
जुनैद युवती को अब्दुल रहमान के घर ले गया। उसने युवती के बारे में जानकारी लेकर धर्मांतरण करा दिया। बाद में निकाह भी करा दिया, जबकि जुनैद पहले से शादीशुदा था। एक बच्चे का पिता भी है। युवती से कहा था कि उसके धर्म में सब जायज है। वह उसे खर्च के लिए रुपये देता था लेकिन अपने साथ घर नहीं ले गया। अब्दुल रहमान के साथ ही रखा। अब्दुल रहमान यह देखता था कि उसके दिमाग पर कितना असर पड़ा है। एक महीने पहले जुनैद ने युवती को तलाक भी दे दिया। इस पर उसे अब्दुल रहमान ने अपने घर बंधक बनाकर रख लिया, जिससे वह कहीं चली न जाए।
---------


मां-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोने लगी
रोहतक की युवती के मां और पिता सोमवार रात को ही आगरा आ गए थे। दोनों बेटी से मिलने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे। वह कह रहे थे कि शादी से पहले चली गई। इसके बाद कोई पता नहीं था। उसकी फेसबुक आईडी बंद करा दी गई। मोबाइल नंबर भी नहीं था। इस कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस भी उसकी तलाश में नहीं लग रही थी। ऐसे में वह भटकने के लिए मजबूर थे। अब बेटी मिल गई है। उसे घर लेकर जाएंगे। युवती भी कह रही है कि वह आरोपियों को सजा दिलाना चाहती है। उसका धर्मांतरण कराया गया।

-------------

सोशल मीडिया पर युवतियों को फंसाता है जुनैद
युवती से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि जुनैद युवतियों को सोशल मीडिया पर फंसाता है। उन्हें पास बुलाने के बाद निकाह कराता है। इस दाैरान निकाह करने वाले युवक युवतियों से संबंध नहीं बनाते हैं। ऐसा इसलिए करते हैं, जिससे युवती खुद को असुरक्षित महसूस न करे। वह आसानी से धर्म के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाए। फिर उन्हें कोलकाता भेजा सके। इसके साथ ही उन्हें मुजाहिद भी बनाया जा सके। वह जो कहे वो करती रहें। अब पुलिस जुनैद की तलाश में लग गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed